{"_id":"1f0b866df22acae1b103794d550e764b","slug":"the-thief-walked-away-millions-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर बटोर ले गए लाखों का सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर बटोर ले गए लाखों का सामान
Nuria
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
गांव न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया निवासी लालाराम के घर सोमवार की रात चोर घुस गए और घर में रखा संदूक उठा ले गए। संदूक मंगलवार की सुबह पड़ोस में स्थित एक बाग में खाली मिला। चोर बक्से में रखी सोने की दो मोहरें समेत करीब सवा लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गांव न्यूरिया खुर्द उर्फ शिवपुरिया निवासी लालाराम ने बताया कि वह सोमवार की रात घर के बाहर परिवार के साथ सो रहे थे। मेन गेट खुला था। रात किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरे के अंदर रखा बक्सा चुरा ले गए। बक्से में 35 हजार की नगदी, दो सोने की मोहरें, सोने की हंसली, पायजेब और कपड़े रखे थे। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गए तो बाग में खाली बक्सा पड़ा देखा। बक्सा पड़े होने की सूचना पर वह लोग भी मौके पर पहुंचे तो देखा की बक्सा उनका था। बक्से के अंदर रखी नगदी, जेवर व कीमती कपड़े गायब थे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन