फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The sexual abuse of students by clipping

छात्रा की क्लिपिंग बनाकर किया यौन शोषण

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कक्षा नौ की छात्रा ने गांव के एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने और बाद में इंटरनेट पर क्लिप अपलोड करने की धमकी देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि युवक ने जबरन छात्रा से निकाह भी कर लिया और आए दिन फोन कर बुलाकर यौन शोषण करता रहा। एक साल बाद परिवार वालों ने जब जानकारी मिलने पर विरोध जताया तो उनकी पिटाई कर दी। गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्रा के पिता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शहर के एक निजी गल्र्स कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। गांव के एक युवक ने छात्रा को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोप है कि छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो क्लिप बना ली। जिसके बाद आरोपी नेट पर वीडियो अपलोड कर बदनाम करने की धमकी देकर एक साल से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। जनवरी 2016 में आरोपी ने छात्रा को एक दरगाह पर ले जाकर जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों अपने -अपने घर रहते रहे। इस बीच आरोप है कि फोन कर आरोपी छात्रा को धमकी देकर अपने घर बुलाता और दुष्कर्म करता। छात्रा बदनामी के डर से परिवार वालों से सब छिपाती रही। चार अक्तूबर को छात्रा के परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। छात्रा ने पहले तो छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद घर वाले आरोपी के घर बातचीत करने पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी ने परिवार वालों संग मिलकर मारपीट कर पीड़ित पक्ष को भगा दिया। पीड़ित पिता ने गुरूवार को छात्रा के साथ एसपी के समक्ष पेश होकर घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी मुनिराज ने कोतवाली पुलिस को मामले को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed