फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The peak is not cut, and the unconscious woman becomes pregnant

चोटी कटी भी नहीं, और गश खाकर बेहोश हो गई महिला

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The peak is not cut, and the unconscious woman becomes pregnant
choti - फोटो : amar ujala
चोटी कटवा की लगातार बढ़ रही दहशत से ग्रामीण परेशान  
विज्ञापन

रविवार को भी अलग-अलग स्थानों से सामने आए कई मामले  


ग्रामीण इलाकों में चोटी कटवा की दहशत दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इसका पीछे कोई कारण स्पष्ट न होने के कारण महिलाएं भयभीत है। यही कारण रहा कि बीसलपुर में एक महिला को सिर्फ चोटी कटने का अहसास हुआ और वह इतने में ही बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसका इलाज कराया। इसके अलावा चोटी काटे जाने के कई मामले सामने आए। जिसको लेकर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।  
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम भरकनिया निवासी प्रेमपाल की पत्नी पूजा देवी की घरेलू काम करते वक्त अचानक चोटी कट गई। बाल खिंचने का अहसास होने पर वह बेहोश हो गई। इसी तरह गांव सफौरा में राघवेंद्र की पत्नी प्रीति की चोटी कटी। उधर टेहरी निवासी अरविंद की पत्नी लक्ष्मी देवी और गांव नौगवां नवीनगर निवासी श्यामाचरन की पत्नी सोमवती की चोटी अचानक कटकर अलग गिर गई।दोनों महिलाओं की हालत इसके बाद से बिगड़ गई। इसके अलावा मिघाई गांव में मात्र चोटी कटने के शक में महिला बेहोश हो गई। रतीराम की पत्नी प्रियंका को ऐसा अहसास हुआ कि उसकी चोटी कट गई है। इसी भ्रम में वह चीखने के बाद बेहोश हो गई। 
विज्ञापन

झाड़ू लगाते समय कटी पूनम की चोटी 
पूरनपुर। गांव दुधियाखुर्द निवासी 23 वर्षीय पूनम रविवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। झाडू लगाते वक्त उसकी अचानक चोटी कट गई। चिल्लाने के बाद पूनम बेहोश हो गई। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेहोश हालत में युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सिख किशोरों के केश कत्ल 
न्यूरिया। महिलाओं की चोटी कटने के साथ ही सिख युवकों के केश कत्ल का एक और मामला सामने आया। थाना क्षेत्र के ग्राम खरौंसा शौकतनगर निवासी कुलवंत सिंह के बेटे 15 वर्षीय हरमन और 12 वर्षीय सरमन के सोते वक्त केश कत्ल हो गए। रविवार सुबह उठने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed