{"_id":"2a02d312a0e14da3a18979cadc73a970","slug":"the-paper-however-have-built-bike-helmet-ok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज, हेलमेट ओके फिर भी खड़ी कर ली बाइक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज, हेलमेट ओके फिर भी खड़ी कर ली बाइक
पीलीभीत।
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के नाम
विज्ञापन
पर पुलिस वाहन चालकों का किस तरह शोषण व अभद्रता कर रही है। इसकी बानगी
करोड़ पुलिस चौकी पर देखने को मिला। पुलिस ने कागजात, हेलमट आदि पूरा होने
पर भी बाइक स्वामी करनापुर निवासी मुरलीधर शर्मा के साथ अभद्रता की। उसकी
बाइक भी चौकी पर खड़ी कर ली। बाइक स्वामी ने मामले की शिकायत एएसपी को पत्र
भेजकर की है।
मुरलीधर शर्मा ने बताया कि वह अपने भाई मुरारीलाल शर्मा की बाइक से अपने दामाद पैनिया हिम्मतपुर जा रहा था। बाइक पर उनका दामाद भी सवार था। वह खुद हेलमट लगाकर बाइक चला रहे थे। दोपहर करीब एक बजे चौकी करोड़ के सामने चौकी इंचार्ज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
जब वह निकला तो सिपाही ने बाइक रोक ली। जिस पर उसने गाड़ी के कागजात, डीएल आदि कागजात दिखाए। आरोप है कि इसके बाद भी सिपाही 500 रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर चालान करने की धमकी देने लगे। जब उसने कहा कि उसके कागज आदि सही हैं चालान कैसे काटोगे।
इस बात पर सिपाही नाराज हो गया और गिरेबान पकड़कर अभद्रता करने लगा। जबरदस्ती बाइक छीनकर चौकी पर खड़ी कर ली और वहां से धक्का देकर भगा दिया। उसने मामले की शिकायत एएसपी सुधीर कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर की है।
--