फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The law on minor ax

मामूली बात पर भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Thu, 17 Sep 2015 11:16 PM IST
Dioria
Dioria Updated Thu, 17 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The law on minor ax

मामूली कहासुनी पर बुधवार रात रुखसाना नाम की एक तीस साल की महिला की उसके देवर नन्हे बख्श ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना की रात मृतका का पति खेत पर धान की रखवाली करने गया था।  सास व उसके छोटे बच्चे घर पर ही मौजूद थे। मृतका के पति फकरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फकरुद्दीन ने बताया कि बुधवार रात घर से वह करीब 9.30 बजे जंगल किनारे स्थित अपने धान के खेत पर रखवाली के लिए गया था। उसके पिता नसीर अहमद, पड़ोस में स्थित अपने दूसरे घर में मौजूद थे। घर में पत्नी रुखसाना, छोटा भाई नन्हे बख्श और मां आमना बेगम मौजूद थीं। कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर रुखसाना और नन्हे बख्श में कहासुनी हो गई।  विवाद बढ़ने पर नन्हे बख्श ने रुखसाना के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद मृतका की सास आमना बेगम ने बताया कि जब तक वह माजरा समझ पातीं, तब तक रुखसाना की मौत हो चुकी थी। घटना को अंजाम देने के बाद नन्हे बख्श भाग गया। सूचना मिलने पर मृतका का दूसरा देवर नसीर अहमद भी देर रात मौके पर पहुंच गया। उसी ने सेलफोन पर बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में रह रहे मृतका के मायके वालों को  सूचना दी। बृहस्पतिवार भोर में मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल सिकंदर सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पति फकरुद्दीन की तहरीर पर नन्हे बक्स के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से मृतका के सभी पांच बच्चों पुत्री चांदनी, परवीन, सरबीन, चांद बाबू और अफजल का रोते रोते बुरा हाल है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed