{"_id":"57d1a4244f1c1b5d78316f9f","slug":"the-knife-to-her-injured-son-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने सास को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने सास को चाकू मारकर किया घायल
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बेटी से झगड़ रहे दामाद को वृद्धा ने रोकने की कोशिश की तो दामाद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी ईदगाह निवासी 50 वर्षीय शशि देवी ने बताया कि कॉलोनी में ही उनकी बेटी राधा और दामाद सोनू रहते हैं। बुधवार देर शाम दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। शोर सुनकर महिला दामाद के आवास पर मामला शांत कराने पहुंच गई। उसने दोनों को शांत करने की कोशिश की तो दामाद ने पहले तो राधा की पिटाई की। इसके बाद चाकू से हमला कर सास शशि देवी को घायल कर दिया। राधा ने शशि को इलाज के जिला अस्पताल भर्ती कराया है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं मिला। आरोपी दामाद सोनू के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
मारपीट के मामले में हुआ समझौता
पीलीभीत। मंगलवार रात शहर के मोहल्ला हाथीखाना में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बुधवार देर रात समझौता हो गया। मालूम हो कि मोहल्ले के ही शारिब ने बेनी चौधरी निवासी सलमान पर घर के बाहर आकर असलहे लहराने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया था। बुधवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास होते रहे। रात को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।