फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The injured were admitted to the acid disabilities

तेजाब के हमले में घायल विकलांग को कराया भर्ती

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
ब्यूरो बीसलपुर। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The injured were admitted to the acid disabilities
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics

विज्ञापन
खबर का असर: सीएचसी के डॉक्टरों ने किया जिला अस्पताल रेफर 
अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तेजाब के हमले में घायल विकलांग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया निवासी विकलांग मुस्तफा ने बताया कि 26 मार्च को सुबह 10 बजे वह गांव के बाहर स्थित मजार पर फूल चढ़ाने गया था। वहां पहले से मौजूद बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर के एक युवक ने उससे बेवजह गाली गलौज की। विरोध करने पर युवक ने विकलांग को चाकू मारकर घायल कर दिया और तेजाब फेंक दिया। तेजाब से वह बुरी तरह झुलस गया। विकलांग ने उसी दिन कोतवाली में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विकलांग ने एसपी अनिल कुमार सिंह से भी लिखित शिकायत की, फिर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। अमर उजाला ने पांच अप्रैल के अंक में विकलांग पर तेजाब डालने और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विकलांग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर विकलांग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस बाबत हलका दरोगा जोखन सिंह ने बताया कि विकलांग ने कोतवाली में दी तहरीर में जो आरोप लगाए हैं वह प्रथम दृष्टया झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed