{"_id":"578924604f1c1bb17b13e05f","slug":"the-girl-s-parents-on-the-road-between-the-sohde-dhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के घरवालों ने शोहदे को बीच सड़क पर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की के घरवालों ने शोहदे को बीच सड़क पर धुना
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की छत पर खड़ी युवती से मोहल्ले का ही युवक छेड़छाड़ करने लगा। नजर अंदाज करने पर आरोपी ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। शिकायत पर घर वालों ने शोहदे को धर दबोचा और पिटाई लगा दी। बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
गुरूवार रात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी छत पर टहल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही एक युवक पहले फिल्मी गाने गाकर युवती से छेड़छाड़ करता रहा। युवती के अनदेखा करने पर आरोपी ने इशारेबाजी शुरू कर दी। शोहदे की हरकतों से तंग आकर युवती ने अपने घर वालों से शिकायत कर दी। जिसके बाद गुस्साए घर वालों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी सड़क पर ही पिटाई लगा दी। हंगामा देख आसपास के लोग भी आ गए। आरोपी के घर वालों से भी जमकर कहासुनी हुई। अंत में लड़की के घर वालों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक कोतवाल एके सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। ऐसे में आरोपी को शांतिभंग में चालान किया गया है।