{"_id":"571f76324f1c1bf571a91616","slug":"the-female-goat-herd-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गई बालिका के साथ रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरी चराने गई बालिका के साथ रेप की कोशिश
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पीड़िता ने पिता के साथ आकर एएसपी को दी तहरीर
थाना बिलसंडा क्षेत्र में बकरी चराने गई एक नौ वर्षीय बालिका को गांव का ही एक युवक गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। पिता ने पीड़ित बालिका के साथ आकर घटना की तहरीर एएसपी को दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 अप्रैल को उसकी पुत्री गांव के किनारे स्थित खेतों में बकरी चराने गई थी। खेत पर पहले से बैठा युवक उसकी पुत्री को गन्ने के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर खेतों की ओर जा रहे कुछ लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे और बालिका को लेकर घर आए। 21 अप्रैल की सुबह थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पिता बालिका को लेकर एएसपी विकास कुमार वैद्य से मिला और तहरीर देकर घटना बताई। एएसपी ने बताया कि इस बावत जब उन्होंने एसओ से जानकारी की तो एसओ का कहना है कि बालिका के पिता और आरोपी के बीच जमीन का विवाद है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश बिलसंडा पुलिस को दिए हैं।