{"_id":"57a8c9d44f1c1b8667ee480c","slug":"the-doctor-closed-the-quarter-million-stolen-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के बंद घर से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के बंद घर से ढाई लाख की चोरी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटी सुरभि कॉलोनी में चोरों ने लेडी डॉक्टर के बंद घर को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर घुसे चोर कमरों के ताले तोड़कर 45 हजार की नगदी समेत ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। क्लीनिक से घर पहुुंचने पर डॉक्टर को घटना का पता लगा। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
सुरभि कॉलोनी में जेके विलियम्स के मकान में किराए पर रह रहीं डॉ. निर्मला गंगवार का माधोटांडा रोड पर गायत्री अस्पताल के नाम से क्लीनिक है। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक मरीज के क्लीनिक पर आने की सूचना पर डॉ. निर्मला कमरों और मेनगेट पर ताला लगाकर चलीं गईं। घर पर मकान मालिक का परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। इस बीच पास की दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर पहुंच गए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 45 हजार की नकदी, एक डायमंड रिंग, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी सोने के कुंडल, एलईडी समेत अन्य घरेलू सामान ले गए। सवा बजे करीब घर पहुंचने पर कमरे की लाइट, दरवाजे खुले और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
अंदर से बंद कर दिया मेनगेट
चोरी करने के दौरान कोई भीतर न आ जाए। इसलिए चोरों ने मकान में घुसने के बाद मेनगेट अंदर से बंद कर लिया। क्लीनिक से घर पहुंचने पर जब डॉक्टर ने लॉक खोलकर अंदर जाना चाहा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर मकान मालिक से जानकारी की तो, मकान मालिक ने गेट बंद करने की बात से इंकार किया। बाद में घटना का पता लगने पर पीड़ित पक्ष को इसकी भनक लगी।
विज्ञापन
45 मिनट में अंजाम दी पूरी वारदात
चोरों ने वारदात को अंजाम देने में अधिक समय नहीं लगाया। मात्र 45 मिनट के भीतर घटना कर फरार हो गए। डॉक्टर को घर से निकलने और वापस लौटने में सिर्फ 45 मिनट ही लगे थे। इस बीच चोरों ने ताले तोड़े और सामान समेटकर निकल गए। डॉ. निर्मला गंगवार ने आशंका जताई है कि कोई उन पर क्लीनिक के बाहर भी नजर रख रहा होगा।
घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आसपास का ही कोई गैंग है। छानबीन कराई जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
- निर्मल बिष्ट, सीओ सिटी