{"_id":"23fc83aee8ad93f0219323e7e08e5567","slug":"the-couple-in-road-accidents-the-four-injured-including-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दंपति सहित चार घायल
पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर और थाना जहानाबाद क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बरखेड़ा के गांव नवदिया कुरैया निवासी 24 वर्षीय प्रदीप और 21 वर्षीय वीरेंद्र बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। बीसलपुर हाईवे पर ऑयल मिल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहानाबाद। पूरनपुर कोतवाली के गांव दिलावरपुर निवासी 38 वर्षीय हरिओम अपनी पत्नी कमला देवी को बाइक से लेकर नवाबगंज जा रहे थे। शाही के निकट पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।