{"_id":"577fe5764f1c1be42f7fb0e1","slug":"the-catch-buffalo-teenager-try-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस पकड़ने गई किशोरी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस पकड़ने गई किशोरी से दुराचार की कोशिश
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
भैंस पकड़ने गई एक किशोरी से गांव के युवक ने दुराचार करने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर लोगों को इकठ्ठा होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। आईजी के आदेश पर एक महीने बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक ने बताया कि सात जून को उसकी भैंस खुलकर नदी के पार चली गई थी। भैंस को पकड़ने के लिए उसकी नाबालिग बेटी घर से निकली। इस दौरान गांव का ही रंजीत आ गया और उसे अकेला देखकर पकड़ लिया। मुंह में चुन्नी ठूंसकर आरोपी किशोरी को पास के खेत में ले गया। शोर मचाने पर भीड़ जुटता देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने आईजी से मुलाकात की। आईजी के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।