फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The car crashed into a tree , killing driver

कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Wed, 04 Mar 2015 11:43 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Wed, 04 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
असम हाइवे पर कार पेड़ से टकराने से गोला गोकर्णनाथ निवासी 50 वर्षीय कार चालक टंडन त्रिवेदी की मौत हो गई। जबकि कार सवार मुरादाबाद के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की देर शाम सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में हुआ। इंस्पेक्टर सेहरामऊ सिकंदर यादव ने बताया कि गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला जहानपुर निवासी चालक टंडन त्रिवेदी कार की सर्विस कराकर मुरादाबाद से लौट रहे थे। मुरादाबाद से कार में बतौर किराए पर मुरादाबाद के मोहल्ला ननवारा निवासी इकराम और गुलाम मोहम्मद सवार हो गए। दोनों को भी गोला जाना था। असम हाइवे पर कजरी निरंजनपुर के निकट कार अनियंत्रित होकर एक पड़े से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों सवार घायल हुए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed