फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of a young man found in canal, fear of murder

युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 26 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man found in canal, fear of murder
युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
शुक्रवार सुबह गांव गांगूपुर के पास नहर की पुलिया में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंसा देखा गया। लोग उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गांगूपुर के कुछ लोग शुक्रवार सुबह गांव के बाहर घूमने गए थे। उन्होंने एक अनजान व्यक्ति का शव नहर की पुलिया में फंसा देखा। इसका चर्चा फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो ग्रइ। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल एसके सिंह, दरोगा रामवीर सिंह को लेकर मौके पर जा पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कोतवाल ने बताया कि मरने वाले की उम्र लगभग 40 साल होगी। शव पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं दिखे। काफी कोशिश करने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस और ग्रामीणों का अनुमान है कि युवक को पानी में डुबोकर मारा गया होगा। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। युवक सफेद शर्ट और सफेद पाजामा पहने था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed