{"_id":"218011139c8a3d994329f109d0f4fdb9","slug":"the-bodies-were-recovered-from-the-mud-of-the-home-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड का कीचड़ से बरामद हुआ शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड का कीचड़ से बरामद हुआ शव
बरखेड़ा।
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काजरबोझी निवासी होमगार्ड 45 वर्षीय बांकेलाल की संदिग्धहालात में मौत हो गई। उसका शव गांव से थोड़ी दूर स्थित चकरोड़ में भरे कीचड़ से बरामद हुआ है। पुलिस उसकी मौत नशे की हालत में कीचड़ में गिरने से होना मान रही है। जबकि घर वाले हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जता रहे हैं।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ के ग्राम काजरबोझी निवासी विवाहित पुत्री लीलावती ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे पिता बंकेलाल उसके ससुर थाना कोतवाली दियोरिया के ग्राम नौआ नगला निवासी रामबल्लभ के साथ रिश्तेदारी में होली मिलने बाइक से गए थे। शाम सात बजे उसके (पुत्री) ससुर का घर पर फोन आया कि तुम्हारे पिता बाइक पर नही बैठ रहे हैं। इसके बाद वह उन्हे पड़ोसी ग्राम आमडार के पास छोड़कर चले गये। लीलावती ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव से आधा किलोमीटर पूरब दिशा में अमखेड़ा माइनर के पास स्थित कीचड़ युक्त पानी भरे चकरोड में लोगों ने पड़ा देखा। सूचना पर घर वाले भी मौके पर पहुंच। घर वालों की मानें तो मृतक के गाल पर चोट व गले में निशान थे। कान व आंख से खून निकल रहा था। एक दांत भी टूटा हुआ था। आशंका जताई है कि उसके पिता की हत्या कर शव फेका गया है। चौकी इंचार्ज अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि समधी के जाने के बाद होमगार्ड नशे की हालत में पैदल घर आ रहा था। नशे की हालत में होने के कारण गिरने से ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी हरदेई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
000