फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The arrest of the accused Threw stones at police

आरोपी की गिरफ्तारी को  पहुंची पुलिस पर पथराव

Tue, 29 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 29 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The arrest of the accused Threw stones at police
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
गौवंशीय पशुओं को काटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पथराव करने के आरोपी मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी अफजाल को गिरफ्तार कर उसकी पत्नी सब्बो, इकबाल की पत्नी साजना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, पथराव और अफरातफरी मचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर है। उधर, आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस पर बिना महिला पुलिस घर में घुसकर गृह स्वामी की पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। 
विज्ञापन

घटना सोमवार रात करीब दो बजे मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान की है। नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय ने बताया कि पिछले साल डेढ़ क्विंटल गौवंशीय मांस सहित शेरपुरकलां निवासी इमरान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नामजद शेरपुरकलां निवासी एजाज ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इस्लाम और मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी मुन्ना अभी पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन

मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए बीती रात इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के साथ दरोगा राजेश कुमार और पवन मोबाइल ड्यूटी के कांस्टेबिलों ने उसके घर मेें दबिश दी। जहां मुन्ना नहीं मिला। इस दौरान शोर-शराबा पर महिलाओं ने पुलिस टीम का घेराव कर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस  टीम में अफरातफरी मच गई। पैर में पत्थर लगने से नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय घायल हो गए। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर डॉक्टरी जांच कराई। कोतवाली पुलिस ने नगर चौकी इंचार्ज की ओर से मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी अफजाल, उनकी पत्नी सब्बो, इकबाल की पत्नी साजना के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवक पर हमला, पथराव, अफरातफरी मचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अफजाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफजाल की पहले से है क्राइम हिस्ट्री
पूरनपुर। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अफजाल शातिर है। उसके खिलाफ भैंस चोरी, गौवंशीय पशु काटने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। 

पुत्री को छेड़ा तब मारा पत्थर:साजना
नामजद आरोपी मुन्ना की मां साजना ने बताया कि उनका पुत्र मुन्ना को पुलिस वालों ने गौकशी के एक मामले में नामजद किया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए 15 दिन पहले चौकी इंचार्ज उनके घर आए थे। तब मुन्ना घर पर नहीं मिला था। इस पर चौकी इंचार्ज ने उसका नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये खर्च के नाम पर ले लिए थे। उसके दूसरे पुत्र अफजाल पर भी पुलिस पहले कई फर्जी मुकदमे दर्ज किए थे। जिसके बाद अब वह मुंबई में रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। दो दिन पहले वह घर आया था। पुलिस के भय से उसे पड़ोस में सुला दिया था। सोमवार रात 12 बजे चौकी इंचार्ज कई पुलिस वालों के साथ बिना महिला पुलिस घर पर धावा बोल दिए। मु्न्ना के न मिलने पर पुलिस वाले गाली गलौज करने लगे। चौकी इंचार्ज ने पुत्री मु्न्नी को छेड़ दिया। विरोध करने पर सभी को मारने पीटने लगे। बचाने अफजाल पहुंचा तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बचाव में पत्थर पुलिस वालों पर फेंका, जिसमें से एक चौकी इंचार्ज के पैर में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed