फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher trick The thugs fled jewelry

शिक्षिका को झांसा देकर गहने लेकर ठग फरार

Fri, 13 Mar 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
दैवीय संकट आने का झांसा देकर एक ठग जाटोवाला चौराहा निवासी शिक्षिका शकुंतला सैनी केेेेेे जेवर उतरवाकर उनकी ही पर्स में रखवा दिए और उसका पर्स लेकर रफू चक्कर हो गए। पर्स में आठ सौ रुपये, स्कूल की पासबुक और मोबाइल भी था। ट्रैफिक में लगे होमगार्डों के सामने पूरा ड्रामा हो गया लेकिन जवानों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


शकुंतला सैनी गांव जमुनिया खास स्थित जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक हैं। वह स्कूल बंद होने के बाद टैक्सी से चलीं। माधोटांडा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उतरकर पैदल गौहनियां चौराहा क्रास कर रहीं थी। इसी बीच चौराहे पर खड़े एक युवक ने उन्हें आवाज लगाई और रोक लिया।
विज्ञापन


शकुंतला सैनी ने बताया कि पहले तो युवक ने किसी डॉक्टर का पता पूछा तो उन्होंने जानकारी से इंकार कर दिया। इस पर युवक ने कहा कि तुम्हारे पुत्र का एक्सीडेंट हुआ था और उनके परिवार से जुड़ी एक दो अन्य बातें बताईं। इस पर वह उसके झांसे में आ गईं। उन्होंने बताया कि युवक ने उनसे कुंडल, सोने का पेंडल और सोने की दोनों अंगुठियां उतरवाकर उनकी ही पर्स में रखवा दिया। फिर पर्स अपने हाथ में लेकर आंख बंद करा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन मिनट बाद जब उन्होंने आंख खोली तो युवक गायब मिला। करीब 20 मिनट तक यह पूरा ड्रामा गौहनियां चौराहा पर होता रहा। वहां कुछ दूरी पर ट्रैफिक होमगार्ड लगे थे मगर उनको ठगी की भनक तक नहीं लगी। महिला ने शोर मचाया तो भी होमगार्ड हरकत में नहीं आए।


लोगों का मानना है कि यदि महिला के शोर मचाने पर होमगार्ड हरकत में आ जाते तो ठग पकड़ा जा सकता था। महिला ने अज्ञात के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed