फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher and student escaped death

स्कूल का बीम गिरा, टीचर और छात्रा की दबकर मौत

Fri, 17 Apr 2015 12:09 AM IST
पूरनपुर/घुंघचाई।
पूरनपुर/घुंघचाई। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher and student escaped death
गांव
विज्ञापन
कढ़ैया कनपारा मेें गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की निर्माणाधीन दूसरी मंजिल की बीम ढह जाने से एक टीचर और छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वे आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही शव उठाने की जिद पर अड़े थे। नाराज लोगों ने इस बात पर अफसरों से धक्का मुक्की भी की। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा सके।

    क्षेत्र के ग्रामीण विकास उ.मा. स्कूल की दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा था। तभी अचानक बीम गिरने से गांव कसगंजा निवासी जय प्रकाश की बेटी 22 वर्षीय पूजा शुक्ला और गांव बंडा के सिंहापुर पनही के राम प्रसाद की बेटी कक्षा आठ की छात्रा करिश्मा की दबकर मौके पर मौत हो गई।

पूजा वहीं पर टीचर थी। हादसा गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के समय हुआ। घटना के समय बच्चे और शिक्षिक स्कूल से निकल रहे थे। बीम से ईंट गिरने पर पूजा शुक्ला और करिश्मा ने अन्य बच्चों को हटाने का प्रयास किया। वे दोनों जब तक खुद वहां से हट पाती, इससे पहले ही बीम उनके ऊपर गिर गया।

दोनों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर विधायक पीतमराम, प्रधान अजय शुक्ला, एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ ब्रजवीर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोग पहले कार्रवाई फिर शव को पोस्टमार्टम को उठाने की जिद कर रहे थे।

प्रशासन के शव उठवाने के प्रयास पर लोग उग्र्र व आक्रोशित हो गए। भीड़ ने अफसरों से धक्का मुक्की की। बाद में एसडीएम और कुछ लोगों ने आक्रोशित लोगों को बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने मृतक शिक्षिका के पिता जय प्रकाश शुक्ला की ओर से स्कूल प्रबंधक गांव निवासी मुन्ना लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed