फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tapping the Tippo Driver on an attempt to pull the teenager

किशोरी को खींचने के प्रयास पर टेंपो चालक को धुना

Sun, 25 Jun 2017 06:54 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल से घर लौट रही किशोरी का हाथ पकड़कर टेंपो चालक ने उसे खींचकर टेंपो में बैठाने का प्रयास किया। एकत्र हुए लोगों ने टेंपो चालक की जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम को माधोटांडा रोड की है। आरोप है कि धार्मिक स्थल से लौट रही एक किशोरी का टेंपो चालक ने हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। किशोरी की चीख पुकार पर धार्मिक स्थल के बाहर खड़े लोग टेंपो चालक को पकड़ने को दौड़े। लोगों से बचने को टेंपो लेकर भाग रहे चालक का टेंपो सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। पीछे से पहुंचे लोगों ने चालक को टेंपो से खींचकर जमकर लात घूसों से धुनाई की।  इस दौरान पहुंचे कुछ लोगों ने बमुश्किल चालक को बचाया। मॉफी मांगने पर भीड़ ने दोबारा धार्मिक स्थल के समीप न आने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। घटना की जानकारी किसी ने भी पुलिस को नहीं दी और न ही करीब बीस मिनट तक हुए विवाद पर पुलिस ही मौके पर पहुंच पाई। मामला आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed