फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur bike on highway Worker killed in collision

टनकपुर हाइवे पर बाइक  भिड़ंत में मजदूर की मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 10 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे पर तेज रफ्तार दो बाइक भिड़ र्गइं। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गुलैंदा गौंटिया के रहने वाले पैंतालीस वर्षीय रामकिशन शहर की कृष्णलोक कॉलोनी निवासी ठेकेदार अचल पांडे के यहां मजदूरी करते थे। शुक्रवार को बाइक से ठेकेदार के साथ न्यूरिया गए थे। वहां ठेकेदार सड़क का निर्माण करा रहा है। काम निपटाकर दोनों बाइक से पीलीभीत लौट रहे थे तभी टनकपुर हाइवे पर टाहपौटा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में रामकिशन और ठेकेदार अचल पांडे के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सवार न्यूरिया क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी रामऔतार और उनकी मां ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान रामकिशन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन


बाइक गिरने से महिला सहित दो लोग घायल 
पूरनपुर। बाइक गिरने से गांव लाह निवासी रामगोपाल और गांव सिरसा निवासी उसकी सास रामदुलारी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। रामगोपाल ने बताया कि सास को बाइक से दवाई दिलवाने पीलीभीत जा रहा था। आसाम हाइवे पर एक ढाबे के समीप अचानक सामने से आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक गिर गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed