फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tampering of a bullion trader, commotion

सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, हंगामा

Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tampering of a bullion trader, commotion
युवती से छेड़छाड़
शोर पर जमा हुए लोगों ने शोहदों को पकड़कर पीटा, पहुंची पुलिस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद में वारदात से मचा हड़कंप

घर के बाहर खड़ी सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से मोहल्ला शेखचांद निवासी दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। उसके भीतर जाने पर उसका नाम लेकर जोर से आवाज लगाने लगे। इस पर जमा हुए परिवारीजनों ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। उनकी जमकर पिटाई लगाई गई। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष से भी काफी लोग आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वारदात को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी निजी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार दोपहर को वह घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस बीच बाइक पर सवार दो युवक आए और उसको देख फब्तियां कसने लगे। किशोरी जब इसको अनदेखा कर मकान के भीतर चली गई, तो आरोपियों ने उसका नाम लेकर आवाज लगाना शुरू कर दिया। यह देख परिवारीजन जमा हो गए। इस बात से अंजान दोनों शोहदे कुछ दूरी पर खड़े रहे। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई। कुछ ही देर में जानकारी मिलने पर शोहदों के परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी जुटाई। कई बार पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों की ओर से जमा लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। जिससे माहौल गर्माया रहा। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर विवाद शांत हो सका। खास बात रही कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर भीड़ में शामिल कुछ लोग उकसाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed