फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tahrir arrived the man flee from police station

तहरीर लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने थाने से भगाया

Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 25 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की तहरीर पर कार्रवाई करने के बजाए सुनगढ़ी पुलिस ने उसको दो दिन चक्कर लगवाने के बाद थाने से भगा दिया। एक दरोगा पर अभद्रता करने का भी आरोप है। पीड़ित ने हताश होकर सीओ सिटी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर आश्वासन तो मिला, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। 

राजीव कॉलोनी निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री राजेश कुमार ने सीओ सिटी को दिए पत्र में बताया कि तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी ऊषा को नौगवां चौराहा छोडने के लिए साइकिल से जा रहा था। टनकपुर हाइवे पर डिग्री कालेज चौराहा के पास पहुंचते ही एक निजी बस ने साइकिल को टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे और बस एक पेट्रोल पंप पर छोड़कर चालक भाग निकला। बस का फोटो और नंबर लेकर पीड़ित सुनगढ़ी थाने कानूनी कार्रवाई कराने के लिए पहुंचा। आरोप है कि थाना पुलिस ने कई चक्कर जांच के नाम पर लगवाए। बस का फोटो और नंबर दिखाए जाने के बाद भी पुलिस इस नंबर की किसी बस के होने की बात को नकारने में जुटी रही। इसके बाद एक दरोगा ने कार्रवाई न करने की बात करते हुए भगा दिया। पीड़ित ने सीओ सिटी से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन थाना स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस बस चालक को बचाने में जुटी है। इसीलिए सुनवाई नहीं की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed