फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14, was arrested on English wine bottle

कार में पकड़ी गई 14 बोतल अंग्रेजी शराब

Fri, 27 Jan 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 27 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बंडा रोड पर खन्नौत चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान सचल दल ने शाहजहांपुर की ओर से आ रही  कार से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पूछताछ में कार सवार ने शादी समारोह में जाने की बात कही। पुलिस ने कार सीज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार देर रात बंडा रोड पर खन्नौत चेक पोस्ट पर सचल दल प्रभारी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, एसओ विवेक त्रिवेदी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुटे थे। इस बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को टीम ने रोक लिया। कार की चेकिंग करने पर उसमें 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर कार स्वामी बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी राजीव पुत्र सर्वेश कुमार ने शादी कार्यक्रम में शराब ले जाने की बात कही। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कार को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। बरामद अंग्रेजी शराब कब्जे में लेकर मामले में आरोपी राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed