फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suspicious circumstances Woman burnt dead

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला मरी

Wed, 03 Feb 2016 10:30 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 03 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Suspicious circumstances Woman burnt dead
थाना अमरिया के गांव पिंजरावमनपुरी निवासी लेखराज की पत्नी 45 वर्षीय पार्वती संदिग्ध हालात में झुलस गई, जिसे मायके वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसका पति बचाने का प्रयास करते समय झुलस गया। मायके वालों का आरोप है कि शराब पीने के लिए पैसे न देने पर पति ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हालांकि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। दोनों पक्ष जिला अस्पताल में समझौते का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद के गांव कंजानाथपट्टी निवासी कंधईलाल ने बताया कि उनकी बड़ी बहन पार्वती की शादी 23 साल पहले थाना अमरिया के गांव पिंजरावमनपुरी निवासी लेखराज के साथ हुई थी। बहन के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र मुकेश दोनों बहनों के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। घर पर पति-पत्नी रहते हैं। उन्होंने बताया कि बहनोई शराबी किस्म का है। शराब पीने के लिए अक्सर पैसे मांगने को लेकर दोनों में आए दिन लड़ाई-झगड़ा और मारपीट होती थी। मंगलवार को बहनोई ने बहन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन बहन ने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर गुस्साए बहनोई लेखराज ने उसकी बहन की पिटाई की और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे वह करीब 85 प्रतिशत झुलस गई। बचाने के प्रयास में पति के हाथ-पैर भी झुलस गए। सूचना पर वह गांव पहुंचे और बहन को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आधी रात में उसकी बहन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हो रहे हैं। अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। शहर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अमरिया रेहान खां ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed