फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Surrounded by accusations from two soldiers post deleted

आरोपों से घिरे दो सिपाही चौकी से हटाए

Sat, 25 Apr 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी कराने और वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोपों से घिरे आसाम पुलिस चौकी के सिपाही भुट्टो खान व रईसुलरहमान को हटा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने भुट्टो खान को पुलिस चौकी भिखारीपुर व रईसुलरहमान को पूरनपुर गेट चौकी भेजा है।
विज्ञापन

आसाम चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है। इस चौराहा से बीसलपुर व टनकपुर व हरिद्वार व बरेली को आने-जाने वाले वाहन निकलते हैं। टनकपुर हाइवे को छोड़कर अक्सर असम हाइवे से पशुओं की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है। सुरक्षा की दृष्टि से स्थापित की गई आसाम पुलिस चौकी के दो सिपाही इन दिनों काफी चर्चा में थे। सिपाहियों पर वाहनों से अवैध वसूली और पशु तस्करों से मिलकर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी कराने के आरोप लग रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में पेज संख्या नौ पर ‘पुलिस वसूली में, कैसे रुकें चोरियां!’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को एसपी ने गंभीरता से लिया। एसपी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने आरोपों से घिरे सिपाही भुट्टो खान व रईसुलरहमान को आसाम पुलिस चौकी से हटाकर क्रमश: भिखारीपुर व पूरनपुर गेट पुलिस चौकी भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भिखारीपुर से सिपाही इरशाद व थाना सुनगढ़ी से हितेष को आसाम पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed