फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sungdhi and Nuria area Two houses robbed of millions

सुनगढ़ी और न्यूरिया क्षेत्र के दो घरों में लाखों का डाका

Sun, 10 Jan 2016 11:10 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 10 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

जिले में चोरी और डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशों ने भिकारीपुर पुलिस चौकी के गांव भिकारीपुर व न्यूरिया के गांव जंगरौली आसा के दो घरों में डाका डाल दिया और पिटाई कर नगदी-जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान लूट ले गए। गांव भिकारीपुर में हुई वारदात की रिपोर्ट सुनगढ़ी पुलिस ने डकैती में दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बदमाशों ने नगदी-जेवर समेत लाखों का माल लूटा
पीलीभीत। गांव भिकारीपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वह शनिवार की रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। वह हमेशा की तरह रात में मुख्य दरवाजा खुला ही रखा था। रात करीब 11.30 बजे 10-11 बदमाश मेन दरवाजे से घर में घुस आए। बदमाशों के पास तमंचे, डंडे व धारदार हथियार थे। कुछ बदमाश मुंह पर ढाटा बंधे हुए थे। बदमाशों ने असलहों के बल पर घर में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि करीब आधा घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश घर में रखी 60 हजार की नगदी, चार तोला सोना सहित करीब तीन लाख से अधिक का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना सीओ सिटी यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर अतुल प्रधान चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजी सौम्या भी कुछ दूर जाकर ठहरी
भिकारीपुर में हुई डकैती की घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड रात करीब डेढ़ बजे गांव पहुंचा। खोजी सौम्या घर के अंदर गई और कमरों को सूंघते हुए बाहर निकल आई। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित रास्ते पर जाकर रुक गई। पुलिस ने आसपास के खेतों व मार्ग की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं चल सका।

परिवार वालों को कमरे में बंद कर की लूटपाट
न्यूरिया। गांव भिकारीपुर के बाद बदमाश थाना न्यूरिया के गांव जंगरौली आशा पहुंचे। रात करीब एक बजे बदमाशों ने गांव के बाहर खेत में बने रामचंद्र उर्फ पतरस के खुले घर पर धावा बोल दिया। रामचंद्र ने बताया कि बदमाशों की संख्या 10-11 थी। सभी बदमाश ढाटा बांधे हुए थे और काले कपड़ों में थे। बदमाशों ने सबसे पहले उसे और उसकी पत्नी को बरामदे में दबोच लिया और असलहों के बल पर बंधक बनाकर कर परिवार के सभी सात सदस्यों को कब्जे में कर लिया।
इसके बाद बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। दो बदमाश कमरे की खुली खिड़की से तमंचे ताने खड़े रहे और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश 55 सौ रुपये की नगदी, सोने की झुमकी, चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन सहित करीब एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर शराबा किया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
गांव जंगरौली आसा में पड़ी डकैती की सूचना पर रात में न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर ही पीड़ित से घटना की तहरीर भी ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ दलवीर सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed