फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suicide of two young men in infighting

घरेलू कलह में दो युवकों ने की खुदकुशी

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
 दियोरियाकलां क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने एक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि दूसरे मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

दियोरिया कलां क्षेत्र के पैंतबोझी गांव के रहने वाले किसान चोखेलाल के 20 वर्षीय पुत्र इंद्रपाल ने बृहस्पतिवार देर शाम गांव के बाहर स्थित एक खेत पर पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से युवक के शव लटका होने की जानकारी मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद परिवारीजनों ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, क्षेत्र के एक अन्य गांव में 25 वर्षीय अविवाहित युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed