फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stuffed animals restricted Fired pickups , two wounded

प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकप पलटी, दो घायल

Fri, 08 Jan 2016 11:27 PM IST
Barkheda
Barkheda Updated Fri, 08 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stuffed animals restricted Fired pickups , two wounded

पौटाकलां-करोड़ मार्ग पर गुरुवार की रात प्रतिबंधित पशुओं को लेकर जा रही एक पिकप बिजली पोल से टकराकर पलट गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को बरेली रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पंडऱी निवासी कुछ कसाई गुरुवार रात पिकप गाड़ी में तीन पशुओं को लेकर पुलिस चौकी करोड़ की तरफ से होते हुए ग्राम खमरिया जा रहे थे। घने कोहरे के चलते पौटाकलां से करोड़ मार्ग पर गांव पृथ्वीपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से टकराकर पलट गई। इससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक शीशा तोड़कर भाग निकला। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के जेई को फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई। साथ ही घायल गांव खमरिया पंडऱी निवासी 28 वर्षीय शरीफ, 22 वर्षीय मोहम्मद इमरान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पिकप व उसमें मिले प्रतिबंधित पशुओं को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। जहां रास्ते में घायल शरीफ ने दम तोड़ दिया। शरीफ के परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसको दफना दिया।
जबकि इमरान का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मौके पर दो घायल मिले। शरीफ की मौत होने की जानकारी मिली है, लेकिन कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। समाचार भेजे जाने तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की।


पशु समेत तीन गिरफ्तार
बरखेड़ा। एसआई उमेश चंद्र शुक्ला ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को दौलतपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग के समीप एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली। उसमें एक प्रतिबंधित पशु मिला। मौके पर तीन आरोपी भी पकड़ लिए, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग निकला। एसआई ने बताया कि प्रतिबंधित पशु वध के लिए जहानाबाद के गांव लालपुल ले जाए जा रहे थे। जनपद शाहजहांपुर थाना निगोही के ग्राम धीरट निवासी सुखदेव, नरेशपाल व रामबहादुर को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed