{"_id":"5751bcb34f1c1b7d2f10976e","slug":"store-vandalized-trader-blamed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में तोड़फोड़ कर व्यापारी का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में तोड़फोड़ कर व्यापारी का सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
दुकान के पास रह रहे एक दबंग का खराब पंखा सुधारने में देरी करना व्यापारी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने पहले दुकान पर रखा सामान फेंककर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर व्यापारी के पंखा मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
शहर के मोहल्ला जोशीटोला निवासी राजू कश्यप की चौक बाजार में बिजली उपकरण रिपेयरिंग की दुकान है। गुरुवार दोपहर को मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के रहने वाले राजू अग्रवाल ने उसको अपना पंखा ठीक करने को दिया था। किसी कारणवश पंखा ठीक नहीं हो सका। रात में पंखा लेने के लिए आरोपी दुकान पर आया। व्यापारी के शुक्रवार दोपहर तक पंखा सुधार होने की बात कहते ही उसने गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दुकान का सामान बाहर फेंककर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान पर रखा पंखा उठाकर व्यापारी के सिर में मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल हालत में पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी दुबारा दुकान पर पहुंच गया और गुंडई दिखाने लगा। आरोप है कि दुकान बंद कर रहे घायल व्यापारी के घरवालों को धमकाया गया और दुकान भी बंद नहीं करने दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।