{"_id":"59188f714f1c1b231f855874","slug":"stolen-three-lakhs-of-cash-in-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में नकब लगाकर साढ़े तीन लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में नकब लगाकर साढ़े तीन लाख की चोरी
Sun, 14 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 14 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
दुकान में नकब लगाकर साढ़े तीन लाख की चोरी
Link Copied
असम हाईवे पर ईशर एकेडमी के पास चोरों ने बैटरी की दुकान को निशाना बनाया। दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर 24 बैटरा, दो इन्वर्टर समेटकर ले गए। घटना को इसकी जानकारी रविवार सुबह को हुई जब कारोबारी दुकान खोलने पहुंचे। गजरौला क्षेत्र के भोपतपुर सकरिया निवासी हरदीप सिंह की असम हाईवे पर दीप बैटरीज नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाया। नकब लगाने दुकान में घुसे चोर दो इन्वर्टर, 24 बैटरा उड़ा ले गए, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख बताई जा रही है। हरदीप को इसकी जानकारी रविवार सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी जुटाई। इसके बाद फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। हालांकि इसमें कुछ खास पुलिस के हत्थे नहीं लगा। छानबीन के दौरान दुकान से 20 मीटर दूर झाड़ी में एक बैटरा पड़ा मिल गया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि चोरों तक पहुंचने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।