{"_id":"cbec3ea30b76898c26701b265d5fdd0a","slug":"stolen-goods-including-a-arrested-another-escapee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान समेत एक दबोचा, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान समेत एक दबोचा, दूसरा फरार
Pilibhit
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए आफिस के पास स्थित एक प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर चोर एक गैस सिलेंडर और पड़ोस स्थित कबाड़ी रविपाल की दुकान से लोहा चोरी कर रिक्शे पर रखकर ले जाने लगे। इसी बीच पहुंची गश्ती पुलिस ने एक आरोपी को रिक्शा समेत दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सोमवार की रात चोरों ने शहर कोतवाली के बारह पत्थर रोड पर स्थित बीएसए कार्यालय प्रांगण के प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। इसके बाद पड़ोस में स्थित कबाड़ी वीरपाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए और वहां रखा लोहे का सामान चोरी कर रिक्शे पर रखकर ले जाने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस को देखकर दोनों युवक रिक्शा छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपी थाना जहॉनाबाद के गांव रामनगर निवासी जमुना प्रसाद को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने जब पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो दोनों वारदातों का पता चला। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि कबाड़ी वीरपाल की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिक्शा और माल को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
ट्रक चोरी होने की
पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र से एक कबाड़ की दुकान से एक महीने पहले चोरी हुए शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी रेहान रजा खां के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक स्वामी रेहान रजा खां ने बताया कि उन्होंने अपना ट्रक रिपेयरिंग के लिए एक मिस्त्री के यहां खड़ा किया था। 13 अक्तूबर को उनका ट्रक चोरी हो गया। उन्होंने बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, हापुर, मेरठ सहित कई स्थानों पर ट्रक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक स्वामी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन