फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sresham looted

सरेशाम पूर्व प्रधान को लूटा

Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 19 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sresham  looted
सरेशाम पूर्व प्रधान को लूटा
सरेशाम बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालने के बाद साइकिल पर जा रहे पूर्व प्रधान को तमंचा के बल पर रोका और दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने बदमाशों की घंटों तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे भगवंतापुर-कान्हाटांडा मार्ग पर हुई। भवानीगंज निवासी पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को पूरनपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से दस हजार रुपये निकाले। उन्हें यह रकम कंबाइन वाले को देना थी। वह रुपये निकालने के बाद साइकिल पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गांव भगवंतापुर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने पूर्व प्रधान अर्जुन को धक्का देकर साइकिल समेत गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने रुपये न होने का बहाना किया। विरोध करने पर बौखलाए बदमाशों ने चाकू से अर्जुन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बदमाशों ने कोट के बटन तोड़कर जेब में रखी रकम लूट ली। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर पूरनपुर की ओर भाग गए। अर्जुन के शोर मचाने पर कई लोग इकट्ठे हो गए। यूपी 100 डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन को सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed