फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP leader 's brother dead

सपा नेता के भाई की संदिग्धहालात में मौत

Sat, 19 Dec 2015 11:43 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 19 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
SP leader 's brother dead
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा के दोस्त व सपा के जिला
विज्ञापन
उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर के 35 वर्षीय भाई सुनील कुमार मिश्र की बीती रात शहर की आवास विकास कालोनी स्थित घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

 दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामूली चोटों के निशान बताए गए हैं, लेकिन मौत की वजह साफ न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। सपा नेता के भाई की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

थाना न्यूरिया के गांव टाह पौटा निवासी सपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर के छोटे भाई सुनील कुमार मिश्रा परिवार समेत शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। सुबह पत्नी निक्की जब उन्हें जगाने गईं तो वह मृत अवस्था में थे। उनके मुंह से खून निकल रहा था। यह देखकर घर में चीखपुकार मच गई।

सूचना पर उनके भाई नरेंद्र और प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा तत्काल आवास पर पहुंचे और सुनील को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसपा नेता के भाई की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, वाल्टन क्लब के डॉ. राजीव अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, विद्याराम वर्मा, अवधेश मिश्रा, संजीव शुक्ला, संजय गंगवार, नीरज गंगवार, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह सीटू सहित तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। ऐहतियातन शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, सीओ, शहर कोतवाल, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव टाह पौटा ले जाया गया। जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शव की अंत्येष्टि कर दी गई।

पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में शामिल एक डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शव पर कुछ मामूली चोटों के निशान मिले हैं। लेकिन वह चोट ऐसी नहीं है जिससे मौत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed