फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son shot father, serious

बेटे ने पिता को गोली मारी, गंभीर

Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर। Updated Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Son shot father, serious
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
डांटने से क्षुब्ध था बेटा, पिता जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

पिता-पुत्र में हुए विवाद पर गांव तकिया दीनारपुर निवासी 45 वर्षीय बलवीर को उनके बेटे ने गोली मारकर घायल कर दिया गया। बलवीर का आरोप है कि उसके पुत्र अर्जुन ने डांटने से क्षुब्ध होकर उस पर जानलेवा हमला कर गोली मार दी। गोली बलवीर के पीठ में बायीं ओर लगी। गंभीर हालत में बलवीर को सीएचसी लाया गया, यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना रविवार को अपराह्न करीब ढाई बजे की है। घायल बलवीर ने बताया कि उसके दो पुत्रों में अर्जुन बड़ा और आनंद सिंह छोटा है। तीन पुत्रियों में एक की शादी हो चुकी है। करीब पांच साल पहले पत्नी कुसुमा देवी का बीमारी के चलते एक पैर खराब होने लगा था। पत्नी के इलाज को उसने दो बीघा कृषि भूमि बिक्री कर दी थी। तब बड़े पुत्र अर्जुन ने उसकी पिटाई कर एक हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद बलवीर घर छोड़ कर रूद्रपुर चला गया। बलवीर ने बताया कि रूद्रपुर में रहकर ड्राइवरी करने लगा। उसकी पत्नी बच्चों के पास ही रही। पांच दिन पहले रूद्रपुर से घर आया था। तब से उसकी पत्नी और बेटे अर्जुन में अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी अर्जुन अपनी मां से झगड़कर मायके चले जाने को कह रहा था। हस्तक्षेप पर उसने पुत्र को डांट दिया। आरोप है कि तब पुत्र ने तमंचे से उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी, गोली उसकी पीठ में लगी। बलवीर ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का पहले सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


पिता-पुत्र का विवाद चल रहा है। पिता बलबीर ने पहले कुछ भूमि बिक्री कर दी थी। बलवीर के किसी अन्य महिला से भी संबंध बताए गए हैं। रविवार को बलवीर और उसके बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर एक पक्ष की ओर से तमंचा निकाल लिया गया। जिसकी छीना झपटी में फायर हो जाने और उसकी गोली बलबीर के लग जाने की बात कही जा रही है। मौके पर पुलिस भेजी गई, लेकिन बलवीर का पुत्र अर्जुन घर में नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। बलवीर और अर्जुन से पूछताछ के बाद जो पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed