फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son's neck and cut the corpse on the bed

बेटे की गर्दन कटी लाश बिस्तर पर, पिता गायब

Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
बिलसंडा/दियोरियाकलां (पीलीभीत)
बिलसंडा/दियोरियाकलां (पीलीभीत) Updated Tue, 17 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Son's neck and cut the corpse on the bed
कोतवाली दियोरियाकलां क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर में सोमवार
विज्ञापन
तड़के कक्षा छह के छात्र प्रिंस (14) का गर्दन कटा शव उसके ही घर में बिस्तर पर मिला। प्रिंस की मां ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में बच्चों की फीस न जमा होने के कारण रविवार रात विवाद हुआ था। पत्नी ममता के मुताबिक तड़के चार बजे वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहां से जब वह लौटी तो बेटे को जगाने के लिए पति के कमरे में गई तो वहां उसे मृत पाया। ध्रुव कुमार घर से गायब मिला।

 ममता देवी की चीखने की आवाज पास पड़ोस के लोगों को सुनाई दी। कुछ ही देर में पड़ोस के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रिंस के शव के पास ही एक गड़ासा पड़ा था जो खून से लाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस को ममता ने बताया कि बच्चों की बकाया फीस जमा करने की बात को लेकर उसका, पति से रात में विवाद हो गया था।

गुस्से में पति ने उससे मारपीट की तो बड़े बेटे ने अपने पिता को डांटते हुए ऐसा करने से मना किया था। ममता ने बताया कि सुबह चार बजे उठ कर उसने अपने बेटे को परीक्षा के लिए जागने के लिए आवाज दी थी। तब उसने जवाब भी दिया था। इसके बाद वह खेत की ओर शौच करने चली गई थी।

वापस आने के बाद उसने कमरे के बाहर से कई आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह उस कमरे में गई जहां प्रिंस अपने पिता के साथ सोया था। वहां पति मौजूद नहीं था और बेटे के ऊपर रजाई पड़ी थी। रजाई हटाई तो खून देख वह चौंक गई। खून की उल्टी आना सोच उसने पति को फोन मिलाया तो उसने काट दिया। हिलाकर देखा तो गर्दन कटी थी।

प्रिंस गांव के एजीएम इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र था। पुलिस ने ममता की तहरीर पर पति ध्रुव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सुबेग सिंह सिद्धू ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने दियूरिया कलां कोतवाली के इंस्पेक्टर डीके तिवारी को हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी बोले...
रविवार शाम ध्रुव कुमार की पत्नी ने बच्चों की बकाया फीस जमा करने के लिए पति से पैसे मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई थी। लड़के ने अपनी मां का पक्ष लिया था। इसी के चलते ध्रुव ने अपने बेटे प्रिंस की हत्या कर दी। सुबह फोन कर भी ध्रुव कुमार ने पत्नी व गांव वालों से स्वयं हत्या किए जाने की बात स्वीकार करते हुए यह कहा कि अब वह कभी नहीं आएगा। फिर भी मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
- जेके शाही, एसपी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed