फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son kills father by sharp weopen

धारदार हथियार से बेटे ने पिता को मार डाला

Tue, 03 Apr 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 03 Apr 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Son kills father by sharp weopen
खेत पर खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर चल रहा विवाद रिश्तों के कत्ल की वजह बन गया। अमरैयाकलां गांव निवासी 45 वर्षीय किसान छोटेलाल की उसके इकलौते बेटे धर्मपाल ने सोमवार रात खाना खाने के बहाने घर बुलाकर पिता की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। यही नहीं शव को घर में ही दफन करने के लिए आंगन में एक गड्ढा भी खोद दिया। इसकी किसी तरह भनक लगने पर आसपास के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी मौके से भाग चुका था। एएसपी, सीओ ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई मैकूलाल से मिली तहरीर पर आरोपी धर्मपाल के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैयाकलां निवासी छोटेलाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी अपने इकलौते बेटे धर्मपाल से बनती नहीं थी। जिसको लेकर वह अलग रहने लगे थे। बेटा धर्मपाल अपनी पत्नी कमलेश व डेढ़ वर्षीय बेटी मंजू संग रहता था। सोमवार रात धर्मपाल घर पर अकेला था। किसान छोटेलाल की डेढ़ एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को काटने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। रात करीब नौ बजे छोटेलाल गांव में एक स्थान पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहा था। छोटे भाई खेमकरन की पत्नी भागवती ने बताया कि छोटेलाल को खाना खाने को बुलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद मंगलवार सुबह उनके बेटे प्रेमपाल ने अपने घर से टटिया से धर्मपाल के घर में झांका। इस पर आंगन में खून पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी आ गए। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो छोटेलाल का लहूलुहान शव पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार की चोट का निशान था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर जानकारी की गई। इस दौरान आंगन में एक गड्ढा खुदा मिला। इसके अलावा सिल के पास दीवार पर खून के छींटे थे। शव को घसीटकर कमरे तक ले जाने का भी निशान मिला। जिससे कयास लगाया जा रहा है कि सिल के पास बैठने के दौरान ही छोटेलाल की हत्या की गई है। इसके अलावा गड्ढा शव को मकान में ही दफनाने के लिए किया जा रहा था। हालांकि आरोपी और हत्या में इस्तेमाल हथियार पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच तेज कर दी है। 
विज्ञापन


पिता के साथ मां का भी फर्ज निभाया था छोटेलाल ने
वैसे तो रिश्तों के कत्ल से जुड़ा ये मामला नया नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही 21 फरवरी को गांव शिंभुआ निवासी चंचल सिंह की भाई व भतीजों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा भी जिले में इस तरह के कई हत्याकांड सामने आ चुके हैं। लेकिन अमरैयाकलां में हुई किसान छोटेलाल की हत्या उसके इकलौते बेटे ने ही कर डाली। खास बात यह है कि जिस बेटे को पत्नी की मौत के बाद पिता के साथ-साथ मां का प्यार भी दिया, वही मौत की वजह बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 साल पहले छोटेलाल की पत्नी की मौत के वक्त आरोपी धर्मपाल महज दस साल का था। उसके सिर से मां का साया उठ चुका है। इसका छोटेलाल ने कभी आभास भी नहीं होने दिया। पिता के साथ मां की भी भूमिका बखूबी निभाई। बुढ़ापे में धर्मपाल उसका सहारा बनेगा, यह सोच गलत निकली। पिता की मौत के बाद उसी को मिलने वाली जमीन के लालच में आकर उसने छोटेलाल को ही दरबदर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया। पहले डेढ़ एकड़ जमीन को कब्जाया और फिर जान लेने से भी पीछे नहीं हटा। दिसंबर 2017 में भी दिसंबर माह में धर्मपाल ने पिता की हत्या करने का प्रयास किया। महज सिर्फ घर खर्च मांगने पर उसने पिता को छत पर ले जाकर उनके हाथ में धारदार हथियार से वार किए और लहूलुहान कर दिया था। इसी तरह की धर्मपाल की दबंगई से डरकर छोटे लाल के अन्य परिजन पिता-पुत्र के बीच हस्तक्षेप करने से बचते रहे। छोटेलाल की बात करें तो उसने तो घर आना ही छोड़ दिया। जैसे-तैसे गांव में घूमकर गुजर बसर कर रहे थे। गांव के लोगों का कहना है कि जब सोमवार रात धर्मपाल अपने पिता छोटेलाल को खाने के लिए बुलाने आया तो उनकी आंख से आंसू छलक आए थे। उनको लगा कि बेटा आखिर पिता के दर्द को समझ ही गया, लेकिन यह एक भ्रम निकला। बेटे के भीतर के मंसूबों को कोई समझ नहीं सका था।

...तो पहले ही कर चुका था प्लानिंग
आरोपी धर्मपाल सोमवार सुबह नौ बजे ही अपनी पत्नी कमलेश और बेटी मंजू को कलीनगर ले गया था। इसके बाद दोनों को अपनी बुआ वीरमति के घर पर छोड़ दिया व खुद वापस आ गया। रात करीब आठ बजे तक अपने मकान के बाहर बैठा दिखाई दिया। जब गांव में सन्नाटा सा पसर गया, तो उसने घटना कर दी। ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरी प्लानिंग पहले ही कर चुका था।


सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही है,जल्द वर्कआउट किया जाएगा।
रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed