फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Solutions revenue personnel present at the Day seeks report

समाधान दिवस में गैरहाजिर राजस्व कर्मियों की मांगी रिपोर्ट

Sat, 05 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Solutions revenue personnel present at the Day seeks report
समाधान दिवस में गैरहाजिर राजस्व कर्मियों की मांगी रिपोर्ट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
समाधान दिवस में गैर हाजिर रहने वाले राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। एसपी सभाराज ने थानाध्यक्षों से लापरवाह कर्मियों की सूची मांगी है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। कोतवाली थाने में जन सुनवाई के साथ ही एसपी ने परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखी। गंदगी मिलने पर सुधार के सख्त निर्देश दिए। 
विज्ञापन

शनिवार को शासन के निर्देश पर जिले के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक राजस्व टीम के साथ थानों पर पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण के प्रयास किए। सुनगढ़ी थाने में इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा रहे। कुल तीन शिकायतें सामने आई, जिसमें से एक का निस्तारण कराया जा सका। न्यूरिया थाने में सीओ बीपी सिंह, इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने लोगों को सुना और कार्रवाई की। इधर शहर कोतवाली में एसपी सभाराज समाधान दिवस पर पुलिस की मुस्तैदी का आंकलन करने पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। इसमें सीज वाहनों के बेतरतीब खड़े मिले। थाने के कोनों और छत पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। जर्जर इमारत के सुधार के लिए स्टीमेंट बनाकर भेजने को कहा। इसके अलावा नियमानुसार सीज वाहनों को डिस्पोज करने के सख्त निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़े मामले जोकि तहसील दिवस में पुलिस को मिले है। उनके निस्तारण के लिए समाधान दिवस के दिन भी लेखपालों की मौजूदगी में टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाए। गैर हाजिर रहने वाले राजस्व कर्मचारियों की सूची मांगी। कोतवाल इंद्र सिंह को फरियादियों की समस्या के तवरित समाधान के सख्त निर्देश दिए। एसपी सभाराज ने कहा कि समाधान दिवस में राजस्व कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने की जानकारी मिली है। ऐसे में उनकी सूची मांगी गई है। सूची मिलने पर  डीएम को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के थानों में भी समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों का टोटा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed