फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soldier found asleep GRPs Bank received Awyvsthaa

सोते मिले जीआरपी सिपाही बैंक में मिलीं अव्यवस्थाएं

Wed, 02 Mar 2016 10:49 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 02 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Soldier found asleep GRPs Bank received Awyvsthaa
चेकिंग के लिए निकले एसपी जब बैंक और जीआरपी थाना पहुंचे तो दोनों स्थानों पर सुरक्षा की पोल खुल गई। जीआरपी थाने के दफ्तर में एक सिपाही सोता और दूसरा आराम फरमाता मिला। छतरी चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दो सीसीटीवी कैमरे और सायरन भी ठीक नहीं मिले। एसपी ने बैंक ग्राहकों को एटीएम सुरक्षा आदि को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी अनिल कुमार सिंह दोपहर करीब दो बजे अचानक पुलिस लाइन स्थित दफ्तर से निकलकर छतरी चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंचे। एसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान के साथ शाखा के बाहर बैठे लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने एटीएम के संबंध में वहां मौजूद लोगों को सावधानियां बताईं। एसपी ने कहा कि अपराधी एटीएम धारक को फोनकर एटीएम कार्ड का कोड नंबर आदि पूछ लेते हैं और ऑनलाइन खरीददारी कर खाता धारक को लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई फोन कर एटीएम कार्ड का नंबर पूछे तो उसे कतई न बताएं और संबंधित बैंक शाखा में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। एसपी ने जब शाखा प्रबंधक दलबारा सिंह से सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली तो बैंक के बाहर कैमरा लगा नहीं मिला। शाखा प्रबंधक ने बैंक के अंदर कैमरे लगे होने और सायरन ठीक होने की जानकारी दी लेकिन जब एसपी ने चेक किए तो अंदर के कैमरे और सायरन खराब मिले। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई और शाखा प्रबंधक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी रेलवे स्टेशन पहुंचे। एसपी ने कई संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाश कराई। इसके बाद वह जीआरपी थाना पहुंचे तो एसओ की कुर्सी खाली मिली। दफ्तर के अंदर बने चबूतरे पर एक सिपाही सोता और दूसरा आराम फरमाते मिला। एसपी ने दोनों सिपाहियों को जमकर लताड़ लगाई। पूछने पर सिपाहियों ने बताया कि एसओ दबिश में गए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed