फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Smakia the brutal killing of the innocent, the skins off several pieces

स्मैकिए ने की मासूम की नृशंस हत्या, खाल उतार किए कई टुकड़े

Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया (पीलीभीत)। Updated Tue, 21 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Smakia the brutal killing of the innocent, the skins off several pieces
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
नशे के आदी पड़ोसी युवक ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज

नशे के आदी बीस वर्षीय एक युवक ने घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय मासूम को पास के खाली पड़े मकान में ले जाकर नृशंस तरीके से काट डाला। मासूम की हत्या करने के बाद उसने छुरी से उसके शरीर की खाल उतार शव के कई टुकड़े कर दिए। मौके पर अचानक पहुंचे आरोपी के ताऊ ने शोर मचाया। जिसके बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
मासूम के परिवार वालों ने बच्चे को कुकर्म के इरादे से ले जाकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इलाके के लोग बच्चे की हत्या के तरीके और मौके पर पड़ी कुछ पॉलिथीन में से एक में रखे मांस के कुछ टुकड़ों के आधार पर आशंका जता रहे हैं कि आरोपी ने नशे के लिए पैसे की खातिर बच्चे के मांस को पशु का मांस बताकर बेचने के इरादे से हत्या की होगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक स्मैक के नशे का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरिया कस्बे के निवासी नईम कुरैशी उर्फ गउआ क्षेत्र के एक बारात घर में काम करते हैं। मंगलवार सुबह उनका छह वर्षीय पुत्र मोनिस घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच मोहल्ले का नजीम मियां (20) पुत्र तसब्बर नशे की हालत में पहुंचा और बेर खिलाने के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया। पड़ोसी मोबीन अंसारी के बंद मकान में ले जाकर उसने धारदार हथियार से गला काटकर मासूम की हत्या कर दी। इसके बाद छुरी से शव की खाल उतारकर टुकड़े करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी नजीम के ताऊ मुसब्बर मियां ने बच्चे को काटते देख शेार मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। कुछ ही देर में मासूम के परिवारीजन भी पहुंच गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नजीम को गिरफ्तार कर लिया है। नृशंस हत्या का पता लगने पर एसपी देवरंजन वर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मासूम की बेरहमी से हत्या की वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 


मृतक के ताऊ की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिवार वाले कुकर्म के इरादे से बालक को ले जाने की आशंका जता रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- डा. रामसुरेश यादव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed