{"_id":"5894b40f4f1c1b2f3de8489a","slug":"slater-was-not-in-the-house-running-adbne-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधबने मकान मेें चल रहा था स्लाटर हाउस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधबने मकान मेें चल रहा था स्लाटर हाउस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में छापा मारकर पुलिस ने गोवंशीय पशु का वध होते पकड़ लिया। पुलिस को देख वध कर रहे तीन लोग भाग गए। मौके पर कटे हुए गोवंशीय पशु का मांस, तीन जिंदा पशु और पशुओं को वध करने के उपकरण बरामद हुए। नगर चौकी इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में तालाब के समीप अधबने मकान में गोवंशीय पशुओं का वध किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ छापा मारा तो पुलिस को देखकर शेरपुरकलां निवासी एजाज और उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने एजाज समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मृत पशु के मांस का परीक्षण करवाकर नष्ट करवा दिया गया। जिंदा पशुओं को गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन