फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   I was walking home house illegal Slater

घर में चल रहा था अवैध स्लाटर हाउस 

Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 08 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 शेरपुरकलां के एक घर में अवैध स्लाटर हाउस चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर वध किया गया पशु पकड़ लिया। पुलिस को देख पशु वध कर रहे तीनों लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से करीब दो क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस, पशुओं को वध करने वाले औजार और दो गोवंशीय पशुओं की खालें बरामद की है। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी अनीस और उसके दो साथियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर भुवनेश गौतम ने बताया कि शेरपुरकलां में गोवंशीय पशु वध की सूचना पर एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने गांव निवासी अनीस के घर छापा मारकर गोवंशीय पशुओं का वध होता पकड़ लिया। पुलिस आने की भनक पर वध कर रहा आरोपी अनीस और उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। मौके पर गोवंशीय पशु का करीब दो क्विंटल मांस, वध के उपकरण, गोवंशीय दो खालें बरामद की गई। अनीस और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मांस का परीक्षण करवाकर नष्ट करवा दिया गया। उधर, मांस का परीक्षण कराने पशु चिकित्सालय पहुंची पुलिस को रविवार का अवकाश होने को लेकर अस्पताल गेट पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्सक ने अस्वस्थ्य होने को लेकर देर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

32 गोवंशीय पशु पकड़े, तस्कर फरा
जहानाबाद। रविवार सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पीलीभीत की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक अमरिया की तरफ जा रहा है। इस पर एसआई अरविंद आचार्य पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद तस्कर सरदार नगर के पास ट्रक छोड़कर भाग निकले। आसपास के इलाके में तलाश करने के बाद भी पुलिस तस्करों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक से  30 जिंदा, दो मृत गोवंशीय पशु बरामद हुए। जो देवीपुरा गोशाला भेज दिए गए है। ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed