फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sisitians the training workshop

सीसीटीएनएस कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण

Thu, 14 May 2015 11:28 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sisitians the training workshop
पुलिस लाइंस में क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस)
विज्ञापन
की दो दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ एसपी जेके शाही ने किया। कार्याशाला में एनआईआईटी लखनऊ से आए कोआर्डीनेटर अनुराग श्रीवास्तव ने पुलिस वालों को एफआईआर लिखने से लेकर अन्य डाटा अपलोड करने तक की जानकारी दी और प्रशिक्षित किया।
पुलिस लाइंस स्थित सम्मेलन कक्ष में पहले दिन कार्यशाला का शुभारंभ एसपी जेके शाही ने किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई कार्यशाला में एसपी ने सीसीटीएनएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी थाने कंप्यूटरीकृत हो गए हैं। अब एफआईआर से लेकर रोजनामचा, चार्जशीट, केस डायरी, सरकारी संपत्ति आदि का ब्यौरा ऑनलाइन भरा जाएगा। सभी रजिस्टर भी अपलोड रहेंगे, इसलिए अधिकारी हो या हेड कांस्टेबल सभी को इसका ज्ञान होना चाहिए। लखनऊ से आए एनआईआईटी के कोआर्डीनेटर अनुराग श्रीवास्तव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्याशाला में मौजूद पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर पर रोजनामचा, एफआईआर आदि दर्ज करने आदि के तौर तरीके बताए। कार्यशाला में एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी, बीसलपुर, पूरनपुर, जहॉनाबाद के सीओ, सभी थानेदार, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed