फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sir! Accused Walk with observer

साहब! आरोपियों के साथ घूमते हैं विवेचक

Fri, 21 Aug 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 21 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के गांव पंडरी में हफ्ते भर पहले नाली को लेकर हुए विवाद में चली गोली से गांव निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गया था। उसके पिता ने मामले के विवेचक पर हमलावरों के साथ घूमने का आरोप लगाया है। उन्होंने एएसपी को तहरीर देकर हमलावरों को गिरफ्तार कराने और शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

गांव पंडरी निवासी भारत सिंह ने एएसपी सुधीर कुमार सिंह से मिले और उन्हें एक शिकायती पत्र दिया। भारत सिंह ने एएसपी को बताया कि गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में गांव के ही सुग्रीव सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी थी। जिससे उसका पुत्र सुग्रीव सिंह घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने एक आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उसने कई बार आरोपियों को विवेचक के साथ भी बैठे और घूमते देखा है। पुलिस ने अभी तक घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी न तो कब्जे में ली है और न ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। एएसपी ने पीड़ित को 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कराने और बंदूक कब्जे में लेकर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed