{"_id":"6ae2234ab6c4c1c02d022121","slug":"the-minor-disappeared-again-after-counseling-family-members-reached-the-sps-court-the-girl-had-been-at-the-one-stop-center-for-five-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163821-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: काउंसिलिंग के बाद फिर गायब हुई नाबालिग, एसपी के दरबार पहुंचे परिजन, पांच दिन से वन स्टॉप सेंटर में रही लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: काउंसिलिंग के बाद फिर गायब हुई नाबालिग, एसपी के दरबार पहुंचे परिजन, पांच दिन से वन स्टॉप सेंटर में रही लड़की
Wed, 28 Oct 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना क्षेत्र की नाबालिग लड़की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में दोबारा काउंसिलिंग के दौरान लापता हो गई। एक दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उधर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए।
सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन चारू ने बताया कि लड़की पांच दिन से वन स्टॉप सेंटर में थी। उसे दोबारा काउंसिलिंग के बाद घर भेजा जाना था। इसी दौरान उसने बाथरूम जाने की बात कही और गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले युवक थाने से गायब हुआ और अब लड़की का भी पता नहीं चल रहा। उन्होंने मामले में कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, 21 अक्तूबर को नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था। काउंसिलिंग के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। मंगलवार को वह समिति से लापता हो गई। इससे पहले 22 अक्तूबर को युवक के भूना थाने से गायब होने के आरोप लगे थे। युवक के परिजनों के अनुसार दोनों 4 अक्तूबर को घर से गए थे और 19 अक्तूबर को सिरसा के एक मंदिर में शादी की थी। लड़की के परिजनों ने उसकी उम्र 14 वर्ष बताते हुए युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है और नाबालिग की तलाश जारी है।