फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Account holders rushed to the bank to withdraw their money upon hearing news of the scam.

Noida News: घोटाले की खबर सुनते ही पैसे निकालने बैंक पहुंचे खाताधारक

Wed, 28 Oct 2026 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Account holders rushed to the bank to withdraw their money upon hearing news of the scam.
- पाई-1 शाखा में घोटाला सामने आने के बाद खातों की जांच और रकम निकालने के लिए लगी कतार
विज्ञापन


- उपभोक्ताओं ने कहा ऑडिट और सर्वर डाउन का बहाना बनाकर लौटाते थे बैंककर्मी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की पाई-1 शाखा में कथित गबन का मामला सामने आने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता खातों की जांच के लिए पहुंचे। बुधवर पूरे दिन ऐसे उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। वहीं कई खाताधारक अपनी पूरी रकम निकालने पर अड़े रहे, जबकि बैंक कर्मचारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।

पीड़ित खाताधारकों का आरोप है कि बैंक में हेराफेरी का यह मामला कई महीनों से चल रहा था। जब भी वे अपनी रकम निकालने या खाते से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचते थे, तो उन्हें ऑडिट चलने या सर्वर डाउन होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता था। कुछ खाताधारकों का कहना है कि वे पिछले तीन महीने से अपनी रकम पाने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे थे। अब घोटाले का खुलासा होने के बाद उन्हें कथित हेराफेरी की जानकारी मिली है। मामला सामने आने के बाद खाताधारक अपने बैंक खातों के साथ लॉकर की स्थिति की जानकारी लेने भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बैंक के सभी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित खाताधारकों ने बैंक बंद होने तक धरना दिया। पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। जिले में पीएनबी की 60 से अधिक शाखाएं हैं। ऐसे में घोटाले की खबर सामने आने के बाद अन्य शाखाओं के खाताधारक भी अपने खातों और जमा रकम को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निलंबित कर्मचारियों की जगह नए स्टाफ ने संभाला काम

घोटाले का मामला सामने आने के बाद पीएनबी प्रबंधन ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। अन्य संबंधित कर्मचारियों को भी शाखा से हटा दिया गया। उनकी जगह नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिन्होंने बुधवार से कामकाज संभाल लिया। इस दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शाखा में मौजूद रहे और खाताधारकों को समझाने का प्रयास किया। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को उनकी रकम वापस दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, घोटाले की पूरी रकम और सभी प्रभावित खाताधारकों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।




बैंक शाखा पर पुलिस बल तैनात

खाताधारकों के आक्रोश को देखते हुए बैंक शाखा के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान भी पुलिसकर्मी गेट पर मौजूद रहे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ खाताधारकों की सहायता की और उन्हें जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग किया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed