फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth riding a Bullet motorcycle dies; companion in critical condition

Meerut News: बुलेट सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a Bullet motorcycle dies; companion in critical condition
नोट--बिजनौर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------
गंगा पुल पर हुआ हादसा, किसी वाहन ने मारी टक्कर

-पानीपत से बिजनौर लौट रहे थे दोनों दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ )। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड-मनोहरपुर गंगा पुल पर बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव मलकपुर निवासी बुलेट सवार अर्जुन (45) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बिजनौर जनपद के गांव मलकपुर निवासी अर्जुन सिंह (45) पुत्र दिलावर सिंह पानीपत की एक धागा फैक्टरी में पिछले करीब 15 वर्षों से काम कर रहे थे। बुधवार को वह पास ही के गांव ठेठ निवासी अपने साथी विकास के साथ बुलेट द्वारा पानीपत से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे दोनों यहां भीकुंड-मनोहरपुर गंगा पुल पर पहुंचे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि बुलेट की टक्कर गंगा पुल की सीमेंट से बनी रेलिंग में लगी तो कुछ लोगों ने इसे अज्ञात वाहन की टक्कर के चलते हादसे का कारण बताया।
विज्ञापन

हादसे के बाद गंगा पुल से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर दोनों युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल डायल- 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस शव काे मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों को खबर कर दी गई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed