फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The minor disappeared again after counseling, family members reached the SP's court, the girl had been at the one-stop center for five days

Fatehabad News: काउंसिलिंग के बाद फिर गायब हुई नाबालिग, एसपी के दरबार पहुंचे परिजन, पांच दिन से वन स्टॉप सेंटर में रही लड़की

Wed, 28 Oct 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
The minor disappeared again after counseling, family members reached the SP's court, the girl had been at the one-stop center for five days
फतेहाबाद। भूना क्षेत्र की नाबालिग लड़की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में दोबारा काउंसिलिंग के दौरान लापता हो गई। एक दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उधर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन चारू ने बताया कि लड़की पांच दिन से वन स्टॉप सेंटर में थी। उसे दोबारा काउंसिलिंग के बाद घर भेजा जाना था। इसी दौरान उसने बाथरूम जाने की बात कही और गायब हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले युवक थाने से गायब हुआ और अब लड़की का भी पता नहीं चल रहा। उन्होंने मामले में कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, 21 अक्तूबर को नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था। काउंसिलिंग के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। मंगलवार को वह समिति से लापता हो गई। इससे पहले 22 अक्तूबर को युवक के भूना थाने से गायब होने के आरोप लगे थे। युवक के परिजनों के अनुसार दोनों 4 अक्तूबर को घर से गए थे और 19 अक्तूबर को सिरसा के एक मंदिर में शादी की थी। लड़की के परिजनों ने उसकी उम्र 14 वर्ष बताते हुए युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज है और नाबालिग की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed