फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sir! aaropi Pakdwao Do not kill me

साहब! आरोपी पकड़वाओ नहीं तो मुझे मार डालेंगे

Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sir! aaropi Pakdwao Do not kill me
साहब! मैं दो
विज्ञापन
बार पहले भी आपसे से मिल चुका हूं। इसके बाद भी सुनगढ़ी पुलिस दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। यह दुखड़ा गांव बरहा निवासी दलित हरीश कुमार ने एसपी के  सामने पेश होकर सुनाया। एसपी ने पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

हरीश कुमार ने एसपी को बताया कि छह दिसंबर 14 को गांव बरहा स्थित उसके जनरल मर्चेंट की दुकान में घुसकर गांव के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने गांव निवासी चंद्रपाल, छोटेलाल, राजेश, तोताराम व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने विवेचना कर चार लोगों के खिलाफ 22 फरवरी को आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया, जिसमें घटना में शामिल चंद्रपाल का नाम बाहर निकाल दिया गया। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

उसने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार उनसे मिल चुका है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed