{"_id":"586bac7f4f1c1b943a158bc2","slug":"singh-murder-father-autopsy-raised-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिंह हत्याकांड: पिता ने पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिंह हत्याकांड: पिता ने पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित मानसिंह हत्याकांड में परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक पर गलत रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है। इसके पीछे कारण सत्ता के एक नेता का दबाव बताया गया है। आईजी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। आईजी को भेजे शिकायती पत्र में गजरौला थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी रामसहाय ने बताया कि उनका पुत्र मानसिंह 28 अक्तूबर को बिठौराकलां गांव में मेला देखने गया था। तीन दिन बाद उसका शव मिला। इस पर पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस हत्यारों को तलाशने के बजाय बहाना कर टालमटोल कर रही है। कई बार एसपी से मिलकर मेला कमेटी के लोगों के नाम दिए, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि एक सपा नेता के दबाव में पहले पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने गलत रिपोर्ट तैयार की। पिता रामसहाय का कहना है कि शव पर चोटों व एसिड फेंके जाने के निशान थे। गुप्तांग पर भी चोटें थी। फिर भी पोस्टमार्टम के दौरान विसरा रखा गया। अब पुलिस सपा नेता के दबाव में हे। इसीलिए अब तक पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन