{"_id":"2efdc3245350e2f12352f5cfba141f9d","slug":"silent-with-badir-of-rape-check-in-case-false-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बाधिर के साथ रेप का मामला जांच में झूठा निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बाधिर के साथ रेप का मामला जांच में झूठा निकला
Pilibhit
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक मूकबाधिर महिला द्वारा किराएदार पर लगाया गया रेप का आरोप पुलिस की जांच में झूठा निकला। पुलिस ने महिला के पति और दूसरे किराएदार आरोपी के बीच मारपीट होने की पुष्टि होने पर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में चालान किया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक मूकबाधिर महिला 27 जुलाई के सामने एसपी के सामने पेश हुई थी। महिला का आरोप था कि 26 जुलाई को उसके पति घर पर नहीं थे। मकान में रह रहे किराएदार ने दोपहर करीब 12 बजे उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रकरण की जांच कर आरोप सही मिलने पर कार्रवाई के आदेश प्रभारी निरीक्षक को दिए थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि जिस दिन महिला रेप का आरोप लगा रही थी। उस दिन वह अपने मायके में थी। किराएदार से महिला के पति का पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर उनमें मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दोनों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।